फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक आज, सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

Mon, 16 Apr 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के खिलाफ दर्ज मामलों की वापसी से संबंधित निर्णय लेने की तैयारी में है। सोमवार को दोपहर दो बजे होने वाली कैबिनेट बैठक में यह मामला आएगा। सरकार पहले ही राजनीतिक से प्रेरित मामलों को वापस लेने का फैसला ले चुकी है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में अब एचपीसीए के भूमि लीज संबंधित मामलों को वापस लेने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। कैबिनेट के निर्णय लेने के बाद पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ केस खत्म हो सकेगा।

बैठक में हाइड्रो पावर में निजी निवेश आकर्षित करने की दिशा में नीतिगत फैसला लिया जाने की संभावना है। इसके अलावा निजी स्कूलों पर सरकारी नियंत्रण बढ़ाने के साथ स्कूल बसों को लेकर भी निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर भर्ती पर भी आ सकता है फैसला

एचपीसीए विवाद में दो आईएएस अफसरों के खिलाफ अभियोजना मंजूरी वापस लेने के बाद अब सरकार एचपीसीए मामले को ही राजनीति से प्रेरित बता केस वापसी की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी केस को लेकर सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करना है, जिसके कारण कैबिनेट से मामले को राजनीति से प्रेरित बता केस वापसी का निर्णय आ सकता है।

कैबिनेट की मुहर के बाद सरकार पूर्व सीएम धूमल के खिलाफ अभियोजन मंजूरी भी वापस ले सकेगी। ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने को सरकार सरकार 960 मैगावाट की लटकी जंगी थोपन जलविद्युत परियोजना सहित अन्य लटकी परियोजनाओं को शुरू करवाने के लिए निजी निवेशकों को राहत दे सकती है।

जल विद्युत परियोजनाओं में 12 से 30 प्रतिशत तक के रायल्टी प्रावधान में शिथिलता लाई जा सकती है। कैबिनेट पूर्व सरकार के समय में हुई कंडक्टर भर्ती पर स्थिति साफ करने के साथ कई विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की अनुमति भी दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें