हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक अब सात अगस्त को होगी। पहले यह बैठक चार अगस्त, उसके बाद छह अगस्त को प्रस्तावित थी और अब सात अगस्त को तय की गई है। बैठक सवेरे 11 शुरू होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं।
इन निर्णयों में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने का भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा मानसून सत्र में पेश किए जा रहे विधेयकों के ड्राफ्ट भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं।