फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक आज, आ सकते हैं ये लोक लुभावने फैसले

Wed, 27 Sep 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है। कर्मचारियों के लिए निश्चित पदोन्नति सेवा लाभ (एसीपी) के साथ आउटसोर्स कर्मचारियों और पैट टीचरों को राहत दी जा सकती है।
विज्ञापन


जंगी थोपन परियोजना के लिए अदानी ग्रुप से लिए 280 करोड़ रुपये के अपफ्रंट प्रीमियम को लौटाया जा सकता है। बीमार उद्योगों के लिए राहत पैकेज और चाय बागान के लैंड यूज बदलने का मामला कैबिनेट में आ सकता है। 

हालांकि कई अधिकारियों के अवकाश पर होने से कई एजेंडा प्रस्ताव को लाने पर संशय बना हुआ है। मंत्रिमंडल की बैठक से पहले अपने प्रस्ताव एजेंडे में शामिल करवाने के लिए मंत्री मंगलवार को शिमला पहुंच गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन मामलों पर हर हाल में मुहर लगाने की कोशिश

आचार संहिता लागू होने से पहले मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक भी हो सकती है, ऐसे में मंत्री लंबित मामलों पर हर हाल में मुहर लगाने की कोशिश करेंगे। 2006 से लटके जंगी थोपन पावर प्रोजेक्ट का मामला भी कैबिनेट में आ सकता है।

यह प्रोजेक्ट ब्रेकल को आवंटित किया गया, जिसने 280 करोड़ की अपफ्रंट प्रीमियम राशि अदानी ग्रुप से लेकर सरकार को दी। प्रोजेक्ट का निर्माण समय से शुरू नहीं होने और मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद योजना लटकी हुई है।

बाद में रिलायंस को प्रोजेक्ट सौंपा गया, जिसने कार्य करने से मना कर दिया। अब सरकार को अदानी ग्रुप को प्रीमियम लौटाना है। बीमार उद्योगों को राहत देने के मामले में तीन मंत्रियों की उप समिति ने रिपोर्ट दे दी है, जिसे मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें