जिसके बाद हाल ही में धवाला ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखने के बाद पत्रकार वार्ता कर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आरोप लगाया था कि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने नियमों को दरकिनार कर अपने चहेते को सरकारी नौकरी पर लगाने के लिए पद का दुरुपयोग किया है।
यही नहीं, अमरजीत की नियुक्ति पर भी सवाल उठाते हुए विजिलेंस जांच की मांग की थी। पार्टी के वरिष्ठ विधायक व उपाध्यक्ष के सवाल उठाने के बाद जयराम सरकार मुश्किल में फंस गई थी। हालांकि शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को जांच के आदेश दे दिए थे लेकिन सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मंत्रिमंडल अपने ही फैसले को पलट सकता है।