फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट में जाएगा आज ये मामला, हो सकता है बड़ा फैसला

Thu, 09 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के दस डिग्री कॉलेजों में उत्कृष्ट एवं दक्षता केंद्र खोलने पर हिमाचल मंत्रिमंडल वीरवार को बैठक में फैसला ले सकता है। शिक्षा विभाग बैठक में इसकी प्रस्तुति देगा। योजना के तहत प्रति वर्ष 2500 विद्यार्थियों को रोजगार और 500 विद्यार्र्थियों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दृष्टिपत्र में की गई घोषणा को पूरा करने के लिए ये केंद्र खोले जाने हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ही बड़ी कंपनियों में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिलाई जाएगी।

केंद्रों में छात्रों की कॅरिअर काउंसलिंग की जाएगी। विद्यार्थियों को आईडी के साथ रजिस्टर करने के बाद उनकी दिलचस्पी के हिसाब से ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। निजी कंपनियों के उच्च अधिकारियों को कॉलेजों में बुलाकर रोजगार के टिप्स दिए जाएंगे।

देश व विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक चरण में दस कॉलेजों से शुरुआत कर प्रदेश के सभी कॉलेजों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। राज्य परियोजना अवलोकन एवं नवीन प्रयास इकाई के तहत शिक्षा विभाग उत्कृष्ट एवं दक्षता केंद्र स्थापित करेगा।

इन कॉलेजों में खुलेंगे उत्कृष्ट केंद्र- शिमला में कोटशेरा और संजौली, सोलन में सोलन और नालागढ़, सिरमौर में पांवटा साहिब, हमीरपुर में नादौन, कांगड़ा में धर्मशाला, मंडी, ऊना और बिलासपुर कॉलेज में ये केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को दो बजे होगी। इसमें कई अहम फैसले होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने के फै सले हो सकते हैं। अस्थायी तौर पर कार्यरत ग्राम सेवकों का मुद्दा भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जा सकता है।

इनके लिए स्थायी नीति बनाने पर भी विचार हो सकता है। इसके अलावा मानसून सत्र में रखे जाने वाले विधेयकों और दस्तावेजों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा की जा सकती है। स्वास्थ्य, शिक्षा, कार्मिक आदि विभागों से संबंधित कई मुद्दे भी कैबिनेट की बैठक में जा सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली से शिमला आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें