फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे भवन मालिक सेटबैक में बना सकेंगे पार्किंग, कैबिनेट ने दी राहत

Tue, 01 Dec 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने सभी नगरों की प्रमुख सड़कों पर यातायात के सुचारु संचालन और पार्किंग की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए सेटबैक पर पार्किंग निर्माण को मंजूरी दी है। इस प्रावधान के अनुसार सड़क के वैली और हिल साइड पर स्थित सभी भवनों जिनमें प्लॉट के भीतर न्यूनतम दो मीटर का स्पष्ट सेटबैक, नियंत्रित चौड़ाई ऐसे सेटबैक के 50 प्रतिशत सेटबैक के अग्र भाग पर ओपन टू स्काई पार्किंग की अनुमति होगी।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि वैली साइड भवनों के मामलों में भवन मालिकों को स्टील के अस्थाई ढांचे/ऐसे सैटबैक के 50 प्रतिशत अग्र भाग पर रैंप पर ओपन टू स्काई पार्किंग बनाने की अनुमति होगी। इस तरह की प्रस्तावित अस्थाई पार्किंग प्लेटफॉर्म सी-थ्रू, जालीनुमा होने चाहिए, ताकि इसमें समुचित स्थान, प्रकाश और वायु संचालन हो सकेे। इससे आपदा प्रबंधन प्रयासों और साथ लगती सड़क पर सुचारू यातायात में बाधा नही आनी चाहिए। यह पंजीकृत स्ट्रक्चरल इंजीनियर से विधिवत रूप से प्रमाणित होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें