फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद इस दिन होगी हिमाचल कैबिनेट की पहली बैठक

Wed, 29 May 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहली बार एक जून को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें चर्चा के लिए सैकड़ों एजेंडे तैयार हो गए हैं। ऐसे में कैबिनेट की इस बैठक के मैराथन होने की संभावना है।
विज्ञापन


राज्य सचिवालय में करीब दो माह बाद एक जून को होने वाली यह बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में की कई घोषणाओं पर फैसले हो सकते हैं। इसमें कई विभागों में बड़ी संख्या में रिक्तियां भरने को भी मंजूरी मिल सकती है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

कर्मचारियों को विभिन्न लाभ देने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रियों की दो सीटें खाली, बदलेगा सिटिंग प्लान  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बार दो मंत्रियों की सीटें खाली रहेंगी।

मंत्रियों का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। ऊर्जा मंत्री के पद से अनिल शर्मा इस्तीफा दे चुके हैं। खाद्य मंत्री किशन कपूर कांगड़ा से सांसद चुने जा चुके हैं। ये दोनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बायीं ओर वाली पंक्ति मेें शुरू में ही बैठते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें