कर्मचारियों को विभिन्न लाभ देने से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। मंत्रियों की दो सीटें खाली, बदलेगा सिटिंग प्लान राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस बार दो मंत्रियों की सीटें खाली रहेंगी।
मंत्रियों का सिटिंग प्लान भी बदलेगा। ऊर्जा मंत्री के पद से अनिल शर्मा इस्तीफा दे चुके हैं। खाद्य मंत्री किशन कपूर कांगड़ा से सांसद चुने जा चुके हैं। ये दोनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बायीं ओर वाली पंक्ति मेें शुरू में ही बैठते थे।