फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Decisions: हमीरपुर में खुलेगा परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल, बिजली महादेव में रोपवे, जानें बड़े फैसले

Wed, 29 Mar 2023 10:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में 44 वेटरनरी मोबाइल यूनिट शुरू करने को मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने हमीरपुर में राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल और चिकित्सा सेवाएं निगम खोलने को मंजूरी दे दी है। राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल हमीरपुर में मुख्यालय खोलने के बारे में पिछले कई दिनों से विचार-विमर्श चल रहा था। कई अन्य स्थानों पर भी चर्चा हो रही थी, लेकिन आखिर इसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के गृह जिले में ही इसे खोलने का फैसला लिया गया है। कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में हुई। ट्रिब्यूनल खुलने से प्रदेश में परिवहन से संबंधित मुद्दों की सुनवाई हो सकेगी। मसलन जैसे हाल ही में सीमेंट कंपनियों की तालाबंदी के बाद इस तरह की मांग उठी थी।

विज्ञापन


बल्क ड्रग पार्क के लिए क्रियान्वयन एजेंसी 
चिकित्सा सेवाएं निगम खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री सुक्खू के बजट में शामिल थी जिसे स्वीकृति दे दी गई।  कैबिनेट की बैठक में हिमाचल बल्क ड्रग आधारभूत ढांचा सीमित नाम से एक क्रियान्वयन एजेंसी बनाने का निर्णय लिया गया। यह एजेंसी इस पार्क को स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाएगी, संबंधित समस्याओं का निराकरण करेगी और उचित मंच पर संबंधित विषयों को रखेगी।

44 वेटरनरी मोबाइल यूनिट शुरू करने की मंजूरी
कैबिनेट की बैठक में 44 वेटरनेरी मोबाइल यूनिट शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। ये गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों के मवेशियों को चिकित्सा सुविधा देंगी।  वित्तीय वर्ष 2021-22 की कैग रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस बारे में भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Assembly Budget Session: हिमाचल विधानसभा में 56,684 करोड़ का बजट पारित
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स शुरू होगा
इसके अलावा दो बहुतकनीकी कॉलेजों और 17 आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व अन्य नए कोर्स शुरू करने और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पर आधारित नए कोर्स आरंभ करने को स्वीकृति दी गई। कुल्लू में स्थित बिजली महादेव के लिए रोप-वे को भी कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दी। 

ये भी पढ़ें: Success Story: मनरेगा की दिहाड़ी से भरी बेटी की फीस, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें