फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चीड़ की पत्तियों से पैसा कमाएंगे लोग, जानिए कैसे

Fri, 16 Mar 2018 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में लोग चीड़ की पत्तियों से पैसा कमा सकेंगे। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सदन में इसकी जानकारी दी।वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग अब चीड़ की पत्तियां बेचकर भी पैसा कमा सकेंगे। 

विज्ञापन


इन पत्तियों को सीमेंट फैक्टरी में भेजा जाएगा। इसको लेकर कंपनी से बात की गई है। यही नहीं, बाहरी राज्यों में भी इन पत्तियों को भेजा जाएगा। हिमाचल में मनरेगा के तहत चीड़ की पत्तियों को एकत्र करने का काम किया जाएगा। 

वन मंत्री ने यह जानकारी विधायक बलबीर सिंह की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जंगलों में आग चीड़ की पत्तियों से फैलती है। वन विभाग ने इसकी समस्या से निपटने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मंत्री बोले- इस नंबर पर दे सकते हैं आग लगने की सूचना

इसके तहत चीड़ की पत्तियों को इकट्ठा कर सीमेंट उद्योगों को भेजा जाएगा। सीमेंट उद्योगों से ही सीएसआर के तहत ट्रांसपोटेशन का खर्च लिया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल के जंगलों में आग लगने के कई कारण हैं। इसमें प्राकृतिक आग लगना और दूसरा कारण जानबूझ कर आग लगाना है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वनों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर 18001808097 जारी किया है। इस पर लोग आग की सूचना दे सकते हैं। फोन आने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने वीरवार सुबह आग से निपटने के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान दो सप्ताह तक चलेगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में दो वाहन भी जागरूकता अभियान के तहत घूमेंगे। साथ ही लोगों को नाटकों व पंपलेट के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की करें व्यवस्था : नेगी

विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि जंगलों में आग चोटियों से लगती है। वहां तक पहुंचने के लिए विभाग के पास उपकरण नहीं हैं। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि विदेशों की तर्ज पर हेलीकॉप्टर से आग बुझाने का कार्य किया जाए। उन्होंने जागरूकता अभियान पर खर्च किए जाने वाले बजट पर भी सवाल उठाए।

उधर, राकेश पठानिया ने अपने प्रश्न में कहा कि 80 फीसदी खुद लोग जंगलों में आग लगाते हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान पर खर्च करने को अनावश्यक बताना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों को लेकर भी विश्व स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।

सरकार का यह फर्ज है कि लोगों को इस बारे में जागरूक करे। उन्होंने आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर के सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विधायक राकेश पठानिया के प्रश्न के उत्तर में कहा कि कुछ लोग घास के चक्कर में भी जंगल में आग लगाते हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मामले पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जंगलों में आग लगाना एक दंडनीय अपराध है। लेकिन यह पता लगाना मुश्किल है कि किसने जंगलों में आग लगाई है।

लेकिन फिर भी यदि कोई व्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ  कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान पर धन खर्च करना अव्यवहारिक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें