फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Budget 2023: हिमाचल सरकार 17 मार्च को पेश करेगी अपना पहला बजट, 29 को होगा पारित

Tue, 21 Feb 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को इसका समापन होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार का पहला वार्षिक बजट 17 मार्च को पेश होगा, जबकि यह 29 मार्च को पारित होगा। बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल को इसका समापन होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद राजभवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल की सत्र बुलाने की अनुमति के बाद अब इस संबंध में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की बैठकों की अस्थायी रूपरेखा जारी कर दी है। इसके अनुसार 14 मार्च को 11 बजे बजट सत्र की शुरुआत प्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्यों के देहांत की स्थिति में उनके शोकोद्गार से होगी। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुपूरक बजट की प्रथम और अंतिम किस्त का पारण होगा।

विज्ञापन


15 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के अलावा सामान्य चर्चा व विनियोग विधेयक का पारण भी होगा।  16 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों को प्रस्तुत किया जाएगा। दो दिन के अवकाश के बाद फिर 20 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। यह चर्चा 23 मार्च तक चलेगी। 27 और 28 मार्च को 2023-24 की मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। 29 मार्च को बजट अनुमानों को पारित किया जाएगा। 30 मार्च को अवकाश रहेगा। 31 मार्च और 1 अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। 2 अप्रैल को अवकाश होगा। इसके बाद 6 अप्रैल तक विधायी और शासकीय कार्य चलेंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें