फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में छोटे व मध्यम कारोबारियों को टैक्स से बड़ी राहत का एलान

Sun, 10 Feb 2019 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ने चुनावी साल के बजट में प्रदेश के लाखों व्यापारियों के लिए बड़ी सौगात का एलान किया है। अब जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वार्षिक टर्नओवर की 20 लाख की सीमा को बढ़ाकर 40 लाख किया जाएगा। साथ ही कंपोजिशन लिमिट को 75 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा नाकों पर व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरों को दस्तावेज दिखाने के दौरान होने वाली देरी से बचाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत सर्टेन गुड्स कैरिड बाय रोड टैक्स (सीजीसीआर), पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स (पीजीटी) और एडिशनल गुड्स टैक्स (एजीटी) को ऑनलाइन व मोबाइल एप के माध्यम से जमा कराने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

इस सुविधा के शुरू होने के बाद प्रदेश में सभी टैक्स बैरियर हटाकर उन्हें टैक्स फैसिलिटेशन सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा छोटे व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर की विवरणियों को ऑनलाइन दाखिल करने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला स्तर पर राज्य कर एवं आबकारी कार्यालयों में इंटरनेट व कंप्यूटर सुविधा युक्त बूथ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जीएसटी काउंसिल ने कुछ समय पहले व्यापारियों की असुविधा को देखते हुए जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए वार्षिक टर्नओवर और कंपोजिशन लिमिट को भी 75 लाख से डेढ़ करोड़ करने का एलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें