फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नियम तोड़े तो होगी जेल और लगेगा भारी जुर्माना, सख्ती की तैयारी में सरकार

Wed, 08 Jul 2020 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस(प्रतीकात्मक) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

लोगों को कोरोना के प्रति लापरवाही बरतना अब भारी पड़ेगा। प्रदेश सरकार कोविड-19 को लेकर सख्ती से नियम लागू करने के लिए अध्यादेश लाने जा रही है। आगामी कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जा रहा है। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल के साथ-साथ भारी-भरकम जुर्माने का प्रावधान किया जा रहा है। सरकार यह सख्ती इसलिए करने जा रही है, क्योंकि अनलॉक-2 में रियायतें मिलने के बाद लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना मास्क पहने लोग इधर-उधर जा रहे हैं। कई लोग मास्क से मुंह ढकने के बजाय औपचारिकता के लिए गले में लगा रहे हैं। हाथ मिलाने के साथ-साथ लोग एक-दूसरे को गले तक लगा रहे हैं। जो सीधे-सीधे कोरोना को न्योता है।

विज्ञापन


सरकार का मानना है कि कोरोना खतरनाक बीमारी है। अगर लापरवाही बरती तो यह और भी खतरनाक हो सकती है। ऐसे में लोगों को इसके प्रति गंभीर रहने की जरूरत है। अन्य देशों की अपेक्षा हिमाचल में कोरोना की स्थिति बेहतर है। अगर लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे तो मामला बिगड़ सकता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि कोरोना पर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बावजूर लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। लोगों को लग रहा है कि सब कुछ ठीक हो गया है। इस तरह की लापरवाही लोगों को भारी पड़ेगी। इसके चलते एक्ट लागू करने के लिए अध्यादेश लाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें