फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ड्यूटी में लगाए हिमाचल के हजारों शिक्षक, जिले के प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर किए गए तैनात

Wed, 08 Jul 2020 10:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/चंबा/कुल्लू/ऊना
विज्ञापन
ऊना में बैरियर पर ड्यूटी देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कई जिलों में शिक्षक और गैर शिक्षक कोरोना ड्यूटी में डट गए हैं। चंबा जिले में करीब 1500 शिक्षक कोरोना महामारी के बीच सेवाएं दे रहे हैं। अधिकतर शिक्षक जहां निगरानी समिति में ड्यूटी दे रहे हैं तो वहीं, जिले के प्रवेश द्वारों पर भी जुटे हुए हैं। स्कूल बंद होने के चलते शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना काल में लगाई गई है। इधर, कांगड़ा में कोरोना ड्यूटी के दौरान शिक्षा विभाग से 125 के करीब शिक्षक और गैर शिक्षक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस दौरान उपमंडल पालमपुर में सबसे ज्यादा 45 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


आने वाले दो-तीन दिन में कोरोना ड्यूटी देने वाली शिक्षकों का आंकड़ा बढ़ेगा। आगामी एक-दो दिन में कोरोना ड्यूटी निभा रहे शिक्षकों की संख्या में इजाफा होगा। ग्रामीण राजस्व अधिकारियों (पटवारी) को ड्यूटी से हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर शिक्षकों की ड्यूटी ली जाएगी। ऊना में 50 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल्लू जिले में 58 शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा बिलासपुर के स्वारघाट बैरियर पर 10 अध्यापक ड्यूटी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें