फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि की बेटी ने किया ऐसा काम बॉलीवुड एक्टर अक्षय ने किया सम्मानित

Sun, 06 Aug 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले की थरजून पंचायत की सबसे कम उम्र की प्रधान जबना चौहान को अभिनेता अक्षय कुमार ने गुड़गांव बुलाकर सम्मानित किया। अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान समानित किया।
विज्ञापन


इस इवेंट में प्रधान जबना चौहान ने अपने विचार रखे। जिस पर अभिनेता अक्षय कुमार तथा इवेंट में उपस्थित लोगों ने उन्हें खूब सराहा।

हिमाचल प्रदेश की इस बेटी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब वह देश की सबसे कम उम्र की प्रधान बनीं और पंचायत में शराबबंदी भी लागू करवाई। जबना ने क्षेत्र में अपनी पंचायत को जिला में नंबर वन पर पहुंचाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं सम्‍मानित

मंडी जिला के गोहर ब्लाक की थरजून पंचायत की इस युवा प्रधान को इसके सराहनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पहले भी सम्मानित कर चुके हैं।

जबकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित महिला सरपंचों के सम्मेलन में इन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। 

जबना चौहान ने उन्हें सम्मानित करने और फिल्म के प्रमोशन इवेंट में बुलाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार का आभार जताया। प्रधान जबना चौहान ने इस उपलब्धि का श्रेय उपायुक्त मंडी संदीप कदम और अपने परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें