हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं के साथ टकराव से बचने के लिए चार महीने पहले ही तिथियां जारी कर दी हैं। शेड्यूल के अनुसार प्रदेश के राजकीय एवं निजी बहुतकनीकी संस्थानों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पैट का आयोजन 17 मई को सुबह 10:जे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। तृतीय सेमेस्टर में सीधे प्रवेश के लिए लीट 24 मई को सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 में आयोजित करवाई जाने वाली पैट और लीट की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। प्रथम और तृतीय वर्ष में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मार्च और अप्रैल में आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए अलग से सूचना जारी की जाएगी। - अशोक पाठक, सचिव हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।