फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: बहुतकनीकी संस्थानों की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से, संभावित डेटशीट जारी

Thu, 22 Oct 2026 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संभावित डेटशीट जारी की है।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संभावित डेटशीट जारी की है। अस्थायी तौर पर जारी इस डेटशीट पर बोर्ड प्रबंधन ने 21 नवंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव (अतिरिक्त कार्यभार) रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बहुतकनीकी संस्थानों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस डेटशीट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा फार्मेसी संस्थानों की दिसंबर 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए अंतिम डेटशीट तैयार कर संबंधित संस्थानों को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 2026 सत्र की टेंटेटिव डेटशीट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अगर किसी विद्यार्थी का इस जारी डेटशीट के आधार पर किसी प्रकार का पेपर क्लैश हो रहा हो या डेटशीट के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह इस संदर्भ में 21 नवंबर तक अपने-अपने संस्थान के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय को भेज सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद तकनीकी शिक्षा बोर्ड अंतिम डेटशीट जारी करेगा। उन्होंने सभी संस्थानों से इस संबंध में विद्यार्थियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें