एक बच्चे को कंपार्टमेंट आई है और सात बच्चे पास हैं। कला संकाय में 18 छात्रों में से महज एक छात्र ही परीक्षा पास कर पाया है। आठ छात्र फेल और नौ की कंपार्टमेंट आई है। वाणिज्य संकाय में कुल 15 छात्रों में महज तीन छात्र ही पास हैं।
आठ छात्रों की कंपार्टमेंट और चार छात्र फेल हैं। ज्यादातर छात्र फेल और कंपार्टमेंट होल्डर हैं। इससे अध्यापकों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। उधर, प्रधानाचार्य नीलम शर्मा का कहना है कि स्कूल में अंग्रेजी का महज एक ही प्रवक्ता है।
इसकी भी हाल ही में ज्वाइनिंग हुई है। इस कारण ज्यादातर बच्चों को अंग्रेजी में कंपार्टमेंट आई है और फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कैमरे लगना भी इसका एक कारण है, क्योंकि कैमरों के कारण कई बच्चे घबरा जाते हैं।