पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी के चलते लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश के मुख्य पर्यटन क्षेत्रों शिमला, मनाली, डलहौजी और कसौली में पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या में सैलानियों का आना शुरू हो गया है।
वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.7, बिलासपुर में 38.4, हमीरपुर में 36.7, कांगड़ा में 36.5, नाहन में 35.1, चंबा में 34.2, सुंदरनगर में 36.4, धर्मशाला में 30.4, शिमला में 26.7, डलहौजी में 21.6 और केलांग में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उधर, प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.3, पालमपुर में 19.0, मंडी-हमीरपुर में 18.8, ऊना में 18.6, कांगड़ा में 17.6, शिमला में 17.2, सोलन में 15.4, धर्मशाला में 14.8, मनाली में 5.6, कल्पा में 5.4 और केलांग में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।