फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर: हिमकेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रही कांग्रेस

Sun, 05 Feb 2023 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान का विरोध करेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ऊना में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भी आक्रामक नजर आए। उन्होंने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता को लामबंद करने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस सरकार हिमकेयर योजना को भी बंद करने की तैयारी कर रही है। जबकि, आयुष्मान भारत जैसी सर्वश्रेष्ठ योजना को भी ठप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है।

विज्ञापन


2007 से 2012 के बीच भाजपा सरकार ने 6,700 करोड़ का लोन लिया था। 2012 से 2017 तक कांग्रेस सरकार ने 13,000 करोड़ का लोन लिया। अब कांग्रेस के सत्तासीन होने पर 15 दिन के भीतर इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये का लोन ले लिया। इसके उपरांत जनवरी में 1,500 करोड़ रुपये का लोन लिया। अब फरवरी में भी यह सरकार 1,500 करोड़ का लोन लेने जा रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इस सरकार की लोन की गति काफी तेज है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सत्तासीन होने के बाद संस्थानों को बंद करने की निरंतर प्रक्रिया चल रही है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालय बंद हो चुके हैं। यह कार्यालय जनता की मांग पर खुले थे। अब भाजपा जनता के सहयोग से इन कार्यालयों को वापस खुलवाने जा रही है। भाजपा पूरे प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान का विरोध करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें