फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रिपीट को हिमाचल भाजपा का पैंतरा, बदली ये पुरानी रिवायत

Tue, 17 Mar 2020 01:29 PM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा ने गुरु गोबिंद सिंह जी की धरा पांवटा साहिब में ‘मिशन-2022’ का लक्ष्य निर्धारित किया है। सियासी अखाड़े में विरोधियों की पीठ लगाने को नए पैंतरे, नए प्रयोग किए जाएंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंडलाध्यक्षों को पहली बार शामिल कर पुरानी रिवायत बदलकर आम कार्यकर्ता तक संगठन की योजनाओं को पहुंचाने की दिशा में कदम उठाया।

विज्ञापन


हमारा बूथ, सबसे मजबूत नारा चलाने वाली भाजपा अब इससे आगे बढ़कर एक-एक मतदाता तक पहुंचेगी। वर्ष 2022 का लक्ष्य तय कर भाजपा ने कई अहम निर्णय लिए। पुराने दौर से चल रहीं कई रिवायतें बदली गईं और कई रिवायतों को बदलने की बात कहकर मतदाताओं के दिल को छूने का प्रयास किया गया। बैठक में अब तक जिलाध्यक्ष तक पदाधिकारी भाग लेते आए हैं।  नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में पार्टी ने बैठक में पहली बार मंडलाध्यक्ष भी शामिल किए। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पार्टी की कार्ययोजना मंडल स्तर से शुरू होती है।

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की अहम कड़ी भी मंडल और बूथ हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समापन सत्र में नई कार्यसमिति को बधाई दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने प्रदेश में ऐसा ही प्रयास करने की बात कही। बूथ स्तर से पन्ना प्रमुख तक डिजिटलाइजेशन करवाने से एक-एक कार्यकर्ता आपस में जुड़ेंगे। कार्यसमिति में विस्तारक योजना के तहत संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के प्रवास से पार्टी के कार्यों में तेजी आने की भाजपा को उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें