भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला परिषद कैडर के 167 जेई को बर्खास्त करना प्रदेश सरकार का अन्यायपूर्ण कदम है। चुनाव के समय मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके मंत्री इन कर्मचारियों का पंचायतीराज विभाग में विलय करने का आश्वासन देते नहीं थक रहे थे और अब इन्हें नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में स्थिति इतनी खराब है कि पंचायत सचिवों का चार्ज चौकीदारों को दे दिया गया है। बिंदल ने कहा कि 167 जेई को नौकरी से बर्खास्त करना हिमाचल के इतिहास का काला अध्याय है। एक लाख नौकरियां पहली कैबिनेट में देने का वादा करने वाली कांग्रेस कर्मियों को नौकरी से निकालने में जुटी है।