फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष बोले- जनता कर्फ्यू में बढ़ चढ़कर लें भाग

Sat, 21 Mar 2020 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय शिमला में कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बैठकें स्थगित करने के बाद फोन पर ही संगठन के काम निपटाने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। इसमें सबको बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। 

विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि जनता कर्फ्यू स्वयं अपने पर प्रतिबंध है। लोग सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर पर रहेंगे। सभी बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे। भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी बंद रहेगा। पीएम ने जनता से आह्वान किया है कि कोरोना वायरस के चलते जनसंपर्क घटाएं और एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। अत्यावश्यक कार्य फोन या व्हाट्सएप से करें।

सबको मिलकर जागरूक रहना है और सब को जागरूक भी करना है। कहा कि समाज का वह वर्ग चिकित्सक, पैरामैडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मी, सरकारी अधिकारी विशेषकर सफाई कर्मचारी वर्ग जो हमारी सेवा में लगा है, उनका आभार जताने के लिए 22 मार्च शाम को 5 बजे 5 मिनट तक अपने घरों से बाहर निकलकर बॉलकोनी में जाकर थाली, घंटी बजाकर या ताली बजाकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में बाहर से आने वालों के प्रवेश पर रोक

कोरोना वायरस के डर से बाहर से आने वाले सभी लोगों के प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आदेश जारी किए हैं कि बाहर से आने वाले व्यक्ति अनावश्यक पार्टी कार्यालय में प्रवेश न करें। अति आवश्यक हो तो ही कार्यालय आएं। एहतियात बरतते हुए आना होगा। कोई जरूरी काम न हो तो केवल फोन पर ही बात बात करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें