फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल की बैठक, इन पदों को लेकर हुई जोर-आजमाइश

Wed, 23 May 2018 08:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होटल पीटरहॉफ में हुई। सचेतक और उपसचेतक पदों के लिए भाजपा विधायकों में जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


बैठक में सचेतक और उप सचेतक पद पर नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जहां कई वरिष्ठ विधायकों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए काबिलियत के आधार पर नियुक्ति की बात कही। 

वहीं, कुछ युवा विधायकों ने दोनों में से एक पद पर युवा को मौका देने की पैरवी की। विधायक दल की बैठक यूं तो 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न मनाने को लेकर बुलाई गई थी।
विज्ञापन


 लेकिन इस दौरान दोनों पदों को लेकर भी खासी चर्चा हुई। वहीं, बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के 26 मई से ही कमर कसने को लेकर भी विधायकों को निर्देश दिए गए। बैठक में विधायकों के अलावा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर मनेगा जश्न

बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश मुख्यालय में मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर आयोजन करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि पार्टी बुधवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगी।

इसके अलावा इसी दिन चार साल पूरा होने के उपलक्ष्य पर लोगों की सुविधा व संवाद के लिए जनमंच को भी लोगों को समर्पित किया जाएगा। इस जनमंच को सफल बनाने और लोगों तक ज्यादा से ज्यादा

पहुंच बनाने के लिए विधायकों को बताया गया कि किस तरह इसका आयोजन होगा। इसमें किस तरह लोगों को जोड़कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निदान कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें