फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ की मैराथन बैठक, लिया ये फैसला

Sun, 29 Jul 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी ने शिमला में मुख्यमंत्री, मंत्रियों-विधायकों के साथ मैराथन बैठक की। भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडे ने मंत्रियों और अपनी पार्टी के विधायकों को कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए वक्त बहुत कम है।

विज्ञापन


सभी चुने हुए प्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मोर्चा संभाल लें। शिमला में मुख्यमंत्री और मंत्रियों-विधायकों के साथ मैराथन बैठक में उन्होंने चुनाव के लिए सबको तैयार रहने को कहा।

मानसून सत्र से पहले शाह के संभावित शिमला दौरे में व्यस्तता के कारण उन्होंने इसके बाद ही सबको अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में डट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग का भाजपा की की ओर वोटिंग में रुझान 15-20 प्रतिशत तक बढ़ा।
विज्ञापन


इस वर्ग पर भी ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। सरकार को इस तबके के लिए अधिक काम करने की जरूरत है। 

लोकसभा चुनाव में हर सूरत में मिशन रिपीट करना होगा

पांडे ने शनिवार को पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की बैठक ली। यह बैठक दो चरणों में हुई। साढे़ तीन बजे शुरू हुई पहले चरण की बैठक करीब नौ बजे तक चली।

इसके बाद करीब एक घंटे तक उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों की अलग से बैठक ली। पहले चरण में एक विधायक को छोड़कर बाकी सब मौजूद हुए। भाजपा के एसोसिएट विधायक जोगेंद्रनगर से निर्दलीय चुनाव जीते प्रकाश राणा भी इसमें शामिल हुए।

पांडे ने सभी विधायकों से एक-एक करके लोकसभा चुनाव पर उनकी राय जाननी चाही। अधिकांश विधायक जयराम सरकार की उपलब्धियों को गिनाते रहे और केंद्र से मिल रही आर्थिक मदद पर मोदी सरकार की भी पीठ थपथपाते रहे।

सबको सुन लेने के बाद पांडे ने कहा कि प्रदेश में भाजपा को लोकसभा चुनाव में हर सूरत में मिशन रिपीट करना होगा। इसके लिए मंत्रियों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जुटना होगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों तथा योजनाओं को आम लोगों के बीच पहुंचाना होगा।  

मंगल पांडे ने विकास कार्यों के लिए थपथपाई जयराम की पीठ 

भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडे ने सीएम जयराम की पीठ थपथपाई और कहा कि प्रदेश में उनके नेतृत्व में भाजपा कुशलता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों का प्रचार कर ही लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगे जाएंगे।

कांग्रेस को भी विकास के मुद्दे से ही घेरा जाएगा। अगस्त महीने के पहले सप्ताह में प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा मौसम में खराबी के चलते फिर आगे टल सकता है।

यह दौरा अगस्त माह के पहले हफ्ते में चार और पांच अगस्त को संभावित माना जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में अधिकांश विधायकों की यह राय बनी है कि खराब मौसम में शाह के शिमला आने का भाजपा पूरी तरह से लाभ नहीं उठा पाएगी। 
विज्ञापन

मिंजर मेले की तैयारियों के लिए बीच में उठ गए चंबा के विधायक 

बीच में चंबा के भाजपा विधायक पवन नैयर को मिंजर मेले की तैयारियों के लिए बैठक के बीच में ही जाने की इजाजत लेनी पड़ी। भाजपा से एसोसिएट जोगेंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी इसमें हिस्सा लिया।

लंबी चली बैठक में पार्टी प्रभारी ने कई बातें टटोलने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि बैठक में उन्होंने यह भांपने का भी प्रयास किया कि क्या भाजपा को हिमाचल की तीन लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों पर दांव खेलना चाहिए कि नहीं?

कांगड़ा से शांता कुमार के चुनाव न लड़ने की अटकलों के बीच उन्होंने संकेत-संकेत में इस सीट पर भी नए प्रत्याशी की संभावना से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत जताई। इस पर मंत्रियों, विधायकों की ओर से अलग-अलग संकेत दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें