फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: भाजपा ने 7,000 से अधिक बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए, सात लाख लोगों का डाटाबेस तैयार

Fri, 22 Jul 2022 07:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत के लिए सोशल मीडिया के अस्त्रों का इस्तेमाल करेगी। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया हैंडल की पहुंच बढ़ाने के टिप्स दिए हैं। टंडन ने कहा कि भाजपा ने राज्य में 7,000 से अधिक बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं और उन्होंने सात लाख लोगों का डाटाबेस तैयार किया है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की समीक्षा बैठक ली। इसमें भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य भी मौजूद रहीं। इसकी अध्यक्षता सोशल मीडिया हेड पुनीत शर्मा और आईटी हेड अनिल डढवाल ने की।

इन दोनों विभागों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई। संजय टंडन ने पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल की पहुंच बढ़ाने के टिप्स दिए, जिससे भाजपा जन-जन तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर पार्टी के कामकाज में सुधार के लिए प्रभाव विश्लेषण करेंगे, आम जनता के दृष्टिकोण को समझना काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


लुक एंड फील एनालिसिस करेगी भाजपा 
संजय टंडन ने कहा कि प्रदेश भाजपा लुक एंड फील एनालिसिस पर भी काम कर रही है, जो सोशल मीडिया को बेहतर आउटलुक देगा। उन्होंने तय किया है कि वह स्किप एंड मीट की रणनीति पर काम करेंगे। इसमें प्रदेश का एक पदाधिकारी मंडल स्तर पर और जिले के पदाधिकारी बूथ स्तर पर बैठक करेंगे। 

पार्टी की प्रगति को देखने के लिए हर हफ्ते एक वर्चुअल बैठक होगी
टंडन ने कहा कि वह पार्टी की प्रगति की देखने के लिए हर हफ्ते एक वर्चुअल बैठक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी परिवार को लगता है कि वह संविधान से ऊपर हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के कामकाज में सहयोग करना चाहिए। यदि वे बेदाग हैं तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए। इस तरह की पूछताछ को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें