हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 16 नवंबर को धर्मशाला में आयोजित होगी। सुबह 11 बजे होटल डी पोलो में होने वाली बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। इसमें प्रदेश के राजनीतिक हालात, महत्वपूर्ण मुद्दों और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार, 16 नवंबर 2026 को धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:00 बजे होटल डी पोलो में होगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर इसकी अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में भाजपा विधायक दल के सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
आगामी रणनीति पर होगा विचार-विमर्श
रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश के समसामयिक मुद्दों के साथ भाजपा विधायक दल की आगामी रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा। इसके अलावा संगठनात्मक समन्वय से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर करेंगे बैठक की अध्यक्षता
बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर करेंगे। इसमें भाजपा विधायक प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा करेंगे।