फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा प्रभारी बोले, हर सीट पर हार-जीत का होगा मंथन

Sat, 30 Dec 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत के साथ जीत हासिल की है।
विज्ञापन


जहां तक पार्टी के बड़े चेहरों और दिग्गज नेताओं के चुनाव हारने का सवाल है तो पार्टी जीतने और हारने वाली हर सीट पर मंथन करेगी। उन पहलुओं पर गहन मंथन होगा, जहां पार्टी को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा है।

नूरपुर में प्रेस वार्ता के दौरान पांडेय ने साफ किया कि मंत्रिमंडल गठन को लेकर पार्टी में कोई अंसतोष नहीं है। जहां तक मंत्रिमंडल में किसी क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने या नहीं मिलने का सवाल है तो यह सरकार और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।
विज्ञापन


बावजूद इसके पार्टी और संगठन ने समाज के सभी वर्गों, क्षेत्र, अनुभव और नए जोश जैसे तमाम पहलुओं के अलावा कैबिनेट मंत्रियों की निर्धारित संख्या की बंदिश को ध्यान में रखते हुए निर्वाचित 44 विधायकों में से 11 को कैबिनेट में शामिल किया है।

अगर कोई छूट गया है तो उसकी चिंता पार्टी के मुखिया और सरकार करेगी। कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों तक लेकर जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र के सहयोग से सरकार पहाड़ी राज्य हिमाचल में विकास की एक नई इबारत लिखेगी। विस चुनाव में शानदार जीत के बाद पार्टी का अगला फोकस साल 2019 के लोस चुनाव पर होगा।

इससे पूर्व नूरपुर पहुंचने पर मंगल पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने हलके के विधायक राकेश पठानिया की अगुवाई में गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें