फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर किसी को न बताएं अपना पिन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
राज्य सहकारी बैंक की खलीनी शाखा ने शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का भगवतीनगर (लोअर खलीनी) में आयोजन किया। बैंक की सहायक प्रबंधक धारा शर्मा और योगिंद्र सिंह ने ग्रामीणों को मोबाइल बैंकिंग और मोबाइल एप से लेनदेन के फायदे गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय डिजिटल बैंकिंग का है। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए किसी भी व्यक्ति को फोन पर एटीएम कार्ड का पिन नंबर न बताएं। फोन पर आने वाली इस कॉल्स की संबंधित शाखा में फौरन जानकारी दें। सहायक प्रबंधक ने कहा कि बैंक द्वारा शुरू किए गए मोबाइल एप हिमपैसा का प्रयोग कर लोग अपने पैसों का लेनदेन चंद सेकेंडों में घर या दफ्तर में बैठे कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन का यह सुरक्षित तरीका है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बैंक से लिए गए ऋण को समय से चुकाना चाहिए। इससे ग्राहकों की बैंक में साख बनी रहती है। उधर, सहकारी शाखा की कोटी शाखा ने भी शुक्रवार को कोटी पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शाखा प्रबंधक राज कुमार श्याम और कार्यकारी सहायक अशोक कुमार ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग के लाभ गिनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें