फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा ने 30 जून को बुलाई कार्यसमिति की बैठक, चुनाव के लिए होंगे अहम फैसले

Wed, 16 Jun 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बुधवार को शिमला के आशियाना में हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 जून को निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से 30 जून को निर्धारित की गई है। यह निर्णय कोर ग्रुप की बैठक में हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसके बाद जिला कार्यसमिति बैठक का क्रम 1 से 15 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद मंडल कार्यसमिति की बैठक 16 से 31 जुलाई तक पूरी होगी। शर्मा ने कहा कि 21 जून को भाजपा योग दिवस मंडल स्तर तक मनाएगी, जिसके लिए प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह को नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


यह जानकारी भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बुधवार को शिमला के आशियाना में हुई पत्रकार वार्ता में दी। आगामी उपचुनाव और आम चुनाव के मद्देनजर इस बैठक में संगठन के कई गंभीर मसलों पर अहम निर्णय संभावित हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहीदी दिवस पर 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा पोधरोपण कार्यक्रम को बूथ स्तर तक किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल होंगे। 25 जून को आपातकाल लाया गया था।

इस दिन काला दिवस के रूप में जिला स्तर पर भाजपा कार्यक्रम करेगी। इसके लिए प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा नियुक्त किए गए हैं। हर जिला स्तर तक के प्रशिक्षण शिविर के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रदेश सचिव बिहारी लाल शर्मा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला एवं मंडल स्तर की वर्चुअल कार्यसमिति की बैठक के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसमें महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जमवाल और चेतन बरागटा सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य स्वयंसेवक कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को बनाया गया है। भाजपा की ओर से वर्चुअल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किए जाएंगे, जिनका आरंभ 20 जून 2021 रविवार से होगा और यह कार्यक्रम छह हफ्ते तक चलेगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान की दृष्टि से एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता भाजपा सचिव धनेश्वरी ठाकुर करेंगी। इस समिति के सदस्य प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, राकेश शर्मा और करण नंदा होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें