हिमाचल प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह अब बिलासपुर में भी चोटी कटने का मामला सामने आया गया है। जिला में स्वारघाट की ग्राम पंचायत तंबौल के गांव स्योता में तीन साल की बच्ची अनु देवी पुत्री ईश्वर ठाकुर के बाल वीरवार रात को काटे गए हैं।
इससे पूरे इलाके में दशहत का माहौल बन गया है। तंबौल पंचायत के गांव स्योता निवासी ईश्वर ठाकुर की तीन साल की बेटी अनु देवी वीरवार रात को अपने भाई बहन के बीच में सोई हुई थी।
उन्होंने बताया कि जब शुक्रवार सुबह अनु देवी जाग कर उठी तो इसकी माता तनुजा और पापा ईश्वर ठाकुर यह देख कर हैरान रह गए कि बेटी के बाल कटे हुए थे और बालों का गुच्छा बैड के नीचे गिरा हुआ था।
घटना से परिवार सकते में है। वहीं तंबौल पंचायत के गांवों व खासकर महिलाओं में बाल कटने की इस घटना से भय का माहौल पैदा हो गया है। उल्लेखनीय है कि स्वारघाट इलाके के स्योता गांव से पहले हिमाचल के तीन स्थानों ऊना, कांगड़ा व सोलन में कटने की घटनाएं हो चुकी हैं।