फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: साढ़े चार किलो चरस और चार लाख कैश के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 02 Sep 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान देवेंद्र गांव जोडना बल्ह टिक्कर, वीर चंद गांव टिक्कर, परमानंद गांव फागनी सोल के रूप में हुई है। आरोपी दो अलग कारों में थे।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने मंडी के तीन युवकों को 4 किलो 682 ग्राम चरस और 4.29 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुंगल में नशा माफिया को पकड़ने के लिए नाका लगाया था।

विज्ञापन


पुलिस एनएच पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। गुरुवार दोपहर को मंडी की तरफ से दो कारें बिलासपुर की तरफ आईं। पुलिस ने उन्हें तलाशी के लिए रोका। इनमें से एक कार में पुलिस को 4 किलो 682 ग्राम चरस के साथ 4 लाख 29 हजार 500 रुपये नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों कारों में बैठे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान देवेंद्र गांव जोडना बल्ह टिक्कर, वीर चंद गांव टिक्कर, परमानंद गांव फागनी सोल के रूप में हुई है। आरोपी दो अलग कारों में थे। इनमें एक कार में मादक पदार्थ समेत नकदी के साथ दो आरोपी बैठे थे। एक अन्य कार इन आरोपियों को पायलट कर रही थी। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें