फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बनेगा झीलों का शहर, मनाली-शिमला के टूरिस्ट भी दौड़े आएंगे

Sun, 25 Jun 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर को झीलों के शहर में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। सतलुज नदी पर भाखड़ा बांध से बनी गोविंदसागर में टूरिस्ट स्पॉट बनाने की योजना है। इसके अलावा सैलानियों के लिए बोटिंग, झील किनारे साइकलिंग और फिशिंग के लिए भी अलग से स्थान तय किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे। सितंबर माह में प्रोजेक्ट का सर्वे शुरू हो जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले पांच सालों में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हर साल बिलासपुर से होकर कुल्लू-मनाली या शिमला लाखों पर्यटक जाते हैं। 

आसपास के गांवों के लोगों को 'होम स्टे' से मिलेगा रोजगार

यहां सैलानियों को रोका जाए, ऐसा कुछ नहीं है। अब जिला मुख्यालय से सैलानियों को जोड़ने के लिए गोविंदसागर में झीलें विकसित करने की योजना है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि सतलुज नदी पर ऐसे स्थान चिन्हित किए जाएंगे, जहां पर झीलों का निर्माण किया जाएगा। 

यहां सैलानियों को रोकने के लिए 15 से 20 विभिन्न इवेंट भी आयोजित करवाए जाएंगे। झीलों का निर्माण होने से आसपास के गांवों में होम स्टे योजना भी शुरू होगी। इससे यहां पर्यटन का विस्तार होगा।
विज्ञापन

वाटर और पैरा स्पोर्ट्स को देंगे बढ़ावा

बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए लुहणू क्रिकेट ग्राउंड को और बेहतर बनाया जाएगा। पैराग्लाइडिंग के अलावा यहां अन्य खेल गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। फोरलेन बन कर तैयार हो रहा है। रेललाइन का कार्य भी प्रगति पर है। 

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व में घागस के आसपास हवाई पट्टी प्रस्तावित थी। किन्हीं कारणों से काम पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी के लिए फिर से सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में छोटी ही सही लेकिन हवाई पट्टी हर हाल में बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें