फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: रोहतक में आयोजित कोर्फबाल फेडरेशन कप में उपविजेता बना हिमाचल

Mon, 09 Sep 2024 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू(हमीरपुर)

सार

 21वें कोर्फबाल फेडरेशन कप के फाइनल मैच में कांटे के मुकाबले में हरियाणा राज्य की टीम अतिरिक्त समय में बाजी मारकर विजेता बनी है।
विज्ञापन
कोर्फबॉल फेडरेशन कप में हिमाचल बना उप विजेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के एमडी विश्वविद्यालय रोहतक के खेल परिसर में हुए 21वें कोर्फबाल फेडरेशन कप में हुए फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने अतिरिक्त समय में बाजी मारी। हिमाचल प्रदेश की टीम उपविजेता बनी है। प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि फाइनल मुकाबले में 40 मिनट के फुल टाइम में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की टीमें 13-13 गोल के साथ बराबर पर थी। 10 मिनट के अतिरिक्त समय में हरियाणा की टीम ने पांच गोल किए, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम दो ही गोल कर पाई। इससे तीन गोल के अंतर से हिमाचल प्रदेश की टीम उप विजेता बनी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने केरल और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जम्मू-कश्मीर की टीम ने केरल को हराया। प्रदेश कोर्फबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सचिव राहुल सुमन, कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय रेफरी विनोद ठाकुर, विदेश पालसरा, देवदत्त प्रेमी, प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा, शिमला सचिव पवन नेगी, हमीरपुर प्रवीण शर्मा, बिलासपुर रवि ठाकुर, ऊना मनीष शर्मा, सोलन आर. पाल ने हिमाचल की टीम को जीत पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें