फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: छह आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी

Mon, 09 Sep 2024 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी किए हैं। तैनात का इंतजार कर रहे आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ(नागरिक) अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया गया है। इसी तरह एचएएस अधिकारी विवेक महाजन को एसडीओ बद्दी, अरूण कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा व महेंद्र प्रताप सिंह को एसडीओ कसाैली  लगाया गया है। वहीं एसडीओ कसाैली के पद पर तैनात रहे नारायण सिंह चाैहान अपनी आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह के पास सहायक आयुक्त परवाणू के अतिरिक्त कार्यभार जारी रहेगा। एचएएस अधिकारी संजीत सिंह को एसडीओ(नागरिक) हमीरपुर तैनात किया गया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से तबादला व तैनाती आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें