फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी नेशनल बैंकों में आज कामकाज ठप, ये है यूनियन की मांगें

Tue, 22 Aug 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 22 अगस्त को प्रदेश के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर बैंक कर्मचारी केंद्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनियन के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा है कि मंगलवार को प्रदेश भर में राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


यूनियन ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि जनविरोधी बैंकिंग सुधारों की गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाई जाए। पब्लिक सेक्टर बैंकों के निजीकरण और विलय की योजनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। बडे़ कॉरपोरेट डिफाल्टर बैंक को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना जाना चाहिए।

जानबूझकर कर्ज न चुकाने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने अन्य मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि कॉरपोरेट लोन की वसूली सुनिश्चित करने और कॉरपोरेट एनपीए को कम करने के लिए बैंक ग्राहकों पर सेवा शुल्क का बोझ न डालने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


बैंक बोर्ड ब्यूरो को समाप्त करने और जीएसटी के नाम पर ग्राहक सेवा शुल्क बढ़ाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। पेंशन संबंधी मामले और पारिवारिक पेंशन का रिवीजन किया जाए। सभी कैडर में आवश्यक भर्ती की जाए। सरकार के निर्देशानुसार बैंकों में भी आश्रित नियुक्ति योजना लागू की जाए।

सहकारी बैंकों में नहीं होगी हड़ताल
प्रदेश के सहकारी बैंकों में मंगलवार को हड़ताल नहीं होगी। राज्य सहकारी बैंक, कांगड़ा सहकारी बैंक, जोगिंद्रा सहकारी बैंक सहित अन्य सहकारी बैंकों में नियमित तौर पर कामकाज जारी रहेगा।

उधर, निजी बैंक भी प्रदेश में खुले रहेंगे। हालांकि राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल के चलते सहकारी और निजी बैंकों के चैक क्लीयर नहीं होने से आंशिक तौर पर यहां भी कामकाज प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें