पूर्व भाजपा सरकार के योजना में 81,820 लोगों को शामिल किया
पूर्व भाजपा सरकार के समय इस योजना में 81,820 लोगों को शामिल किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को योजना का लाभ दिया गया। योजना को स्वास्थ्य विभाग से शिफ्ट कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंपा गया है। अब वास्तविक लाभार्थियों की पहचान के लिए सत्यापन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों की स्थिति और पात्रता की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 9,569 लोगों को सहारा योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विधायकों से आग्रह किया कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में यदि कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसे एक महीने के भीतर योजना के लिए आवेदन करवाएं। उन्होंने कहा कि योजना बंद नहीं हुई है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ये कहा
इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि योजना की असली जरूरत उन लोगों को है, जो बिस्तर पर पड़े हैं और दूसरों के सहारे जीवन बिता रहे हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र का मामला उठाते हुए बताया कि एक व्यक्ति को मृत घोषित कर उसकी पेंशन बंद कर दी गई, जबकि वह जीवित है। उसका परिवार उनसे मिलने भी आया था। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी मिल रही हैं। मुख्यमंत्री को अपनी टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभ देने वाली बात मुख्यमंत्री गलत कह रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने आप में सक्षम हैं। उन्हें जरूरत नहीं, यह योजना गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में यह प्रश्न उठाया।
उपमुख्यमंत्री बोले- पूर्व भाजपा सरकार ने मृत व्यक्ति का कर दिया तबादला
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकारें ऐसा नहीं करतीं। भाजपा के कार्यकाल में तो मृत लोगों के तबादले तक कर दिए गए थे।