इसके बाद रक्षा विभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर सूचित किया था कि यदि स्थानीय नागरिकों के कब्जेे के एवज में इतनी ही भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार सेना को स्थानांतरित करती है तो मामले का समाधान हो जाएगा।
डॉ. बिंदल ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि पूर्व में रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप इस मामले को और गति प्रदान की जाए। विवाद के कारण नाहन नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 तथा साथ लगते कुल 12 गांव जाब्बल का बाग, जलापडी, रामकुंडी, सिंबलवाला, रोड़ावाली, लाडली, गाडडा धारक्यारी,बुब्बीधार,
बिक्रम कैंसल, मझौली, कोटडी, गदपेडला तथा भलगों आदि गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि भूमि विवाद के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पांच किलोमीटर लंबी बनोग-जाबल का सड़क का निर्माण कार्य भी अवरुद्ध पड़ा है। रक्षा मंत्री ने अध्यक्ष विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल को आश्वासन दिया कि इस मामले पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।