सीएम ने नए मंत्रियों का कराया परिचय, नेता प्रतिपक्ष ने विभाग नहीं देने की ली चुटकी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को विधानसभा सदन में राज्य सरकार के दो नए कैबिनेट मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा का सभी सदस्यों से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों मंत्रियों को जल्द ही विभाग आवंटित किए जाएंगे। यादवेंद्र गोमा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा से पहली बार किसी अनुसूचित जाति वर्ग के नेता को मंत्री बनाया गया है। पूर्व की किसी भी सरकार में इस वर्ग के नेता को मंत्री नहीं बनाया गया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक साल बाद तो आपने मंत्री बनाए हैं। अब विभाग देने के लिए और कितना इंतजार करवाया जाएगा। इसको लेकर सदन में खूब ठहाके लगे।