फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना शराब प्रकरण: ट्रेनिंग पर हैदराबाद जाएंगे एसपी, गतिरोध खत्म

Wed, 21 Aug 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक से जुड़े शराब प्रकरण की सीआईडी जांच के राज्य सरकार के फैसले के बाद एसपी ऊना को ट्रेनिंग पर हैदराबाद भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सदन में कहा कि एसपी 28 अगस्त से तीन सितंबर तक हैदराबाद में प्रशिक्षण पर रहेंगे।

विज्ञापन


वह इस बीच ऊना में नहीं होंगे। सीएम ने यह बात सदन में विपक्ष की ओर से एसपी को पद से हटाने की मांग को न माने जाने से बने गतिरोध को तोड़ने के लिए कही। सीएम इस जानकारी से सदन में गतिरोध तोड़ने में कामयाब रहे।

इसके बाद विपक्ष शांत हो गया। प्रश्नकाल भी शुरू हो गया। प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना शराब प्रकरण उठाया और ऊना के एसपी का तबादला करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर एसपी ऊना में रहेंगे तो शराब प्रकरण में निष्पक्षता से जांच नहीं हो पाएगी। ऐसे में जयराम ठाकुर ने कहा कि एसपी ऊना को प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है।

जब वह ऊना में रहेंगे ही नहीं तो जांच कैसे प्रभावित होगी। ऐसे में विपक्ष सदन में बैठा रहा और प्रश्नकाल की कार्यवाही चलती रही। बीते दो दिनों से सदन में इस मामले पर हंगामा चलता रहा। विपक्ष ने वाकआउट तक किया।

विज्ञापन

विपक्ष को माफिया से नहीं जोड़ा जाना चाहिए : मुकेश 

प्रश्नकाल शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष माफिया के खिलाफ है। सरकार को ड्रग्स, खनन, खराब और वन माफिया पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में विपक्ष सत्ता पक्ष के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को माफिया से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 

माफिया के खिलाफ सबको एकजुट होने की जरूरत : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि माफिया के खिलाफ सबको एकजुट होने की जरूरत है। इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी है। आईजी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें