फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा: धनीराम शांडिल बोले- दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित 1459 पद भरने की प्रक्रिया जारी

Tue, 17 Feb 2026 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित प्रथम श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी के कुल 1459 पद रिक्त हैं। 
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित प्रथम श्रेणी से चतुर्थ श्रेणी के कुल 1459 पद रिक्त हैं। सरकार ने 101 पदों को भरा है। 12 नवंबर को आयोजित बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। शांडिल ने कहा कि 4 प्रतिशत कोटा निर्धारित है जिसके तहत इन पदों को भरा जाना है। उन्होंने कहा कि सरकार हर महीने इसकी समीक्षा करती है। कई बार उम्मीदवार पात्र नहीं होता जिसके चलते पद खाली रह जाता है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विनोद कुमार ने कहा कि दिव्यांगजन सचिवालय के बाहर बीते तीन साल से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारी उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई नौकरी के लिए पात्रता नहीं रखता तो नियमों में छूट दी जाए, जिससे इन्हें नौकरी मिल सकें। भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप करें। दिव्यांगजनों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने के लिए समयसीमा निर्धारित की जाए। जवाब में मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न विभागों में पदोन्नति एवं सेवानिवृत्ति होने के कारण पद रिक्त हुए हैं, जिसका रिक्त रहने का कारण पात्र उम्मीदवारों का न मिलना व भर्ती एवं पदोन्नति नियम का कुछ मामलों में न्यायालयों में विचाराधीन होना है। वर्तमान में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। अगर अपात्र लोगों को भर्ती किया गया तो नया धरना भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें