फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: आक्रामक तेवरों से विपक्ष पर पलटवार करेगा सत्ता पक्ष

Sun, 08 Dec 2019 11:50 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक तेवरों में नजर आएगी। सत्तारूढ़ भाजपा विधायक दल में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव में जीत का उत्साह नजर आएगा। कांग्रेस जहां सरकार को कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, सड़कों की खस्ताहालत जैसे मुद्दों पर घेरेगी, वहीं भाजपा कांग्रेस की पिछली तमाम सरकारों के कामकाज पर हमेशा की तरह सवाल उठाती नजर आएगी और अपने दो साल के  कार्यकाल के अनेक कामकाज गिनाएगी।

विज्ञापन


शीत सत्र में अपने इस गरम रुख की रणनीति भाजपा रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में धर्मशाला में होने जा रही विधायक दल की बैठक में बनाएगी। जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल में यह दूसरा शीतकालीन सत्र होगा। हिमाचल की तेरहवीं विधानसभा का यह सातवां सत्र होगा। संख्या बल में भाजपा विधायक कांग्रेस विधायकों के दोगुने हैं। वर्तमान में प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 44, कांग्रेस के 21, एक माकपा विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं। पिछले सत्र में भाजपा विधायकों के इस दोगुने संख्या बल के कारण भी खूब गरमाहट रही।

कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार का घेराव करती रही तो भाजपा विधायक भी हमलावर रुख में रहे। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ आक्रामक नेता वीरभद्र सिंह के अस्वस्थ होने के कारण सत्र में नहीं शामिल हो पाने की भी सूचना है। ऐसे में कांग्रेस के हर वार पर भाजपा पलटवार की मुद्रा में दिखेगी। इस साल के शुरू में भाजपा ने प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर क्लीन स्वीप किया। इसी तरह ही हाल ही के विधानसभा उपचुनाव में पच्छाद और धर्मशाला में कांग्रेस को चित किया। भाजपा विधायकों में इस दोहरी जीत का उत्साह सदन में साफ  दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भाजपा के दो नए विधायक भी होंगे, बदलेगा सिटिंग प्लान 

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक आठ दिसंबर 2019 को शाम सात बजे धर्मशाला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा और रणनीति बनाई जाएगी। 

शीत सत्र में इस बार भाजपा के दो नए विधायक भी होंगे। ये पच्छाद से उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नैहरिया होंगे। पच्छाद से विधायक रहे सुरेश कश्यप की सीट खाली होने के बाद विधायकों को वरिष्ठता के अनुसार बैठाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें