सीएम ने कहा कि उड़ान-2 योजना के तहत प्रदेश में 6 हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसमें शिमला में संजौली-ढली बाईपास, झाकड़ी, रामपुर, जिला मंडी कांगनीधार, बद्दी और मनाली के सासे में इसका निर्माण किया जाएगा।
इनके निर्माण पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। पवन हंस की ओर से इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हेलीपोर्ट निर्माण करते समय इस बात का ध्यान रखेगी कि नवनिर्मित हैलीपोर्ट में दो हेलीकॉप्टर उतारे जा सकें।
सुक्खू के अलावा रामलाल ठाकुर और सुखराम चौधरी ने भी हेलीपैड निर्माण का मामला उठाया। उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हेलीपैड निर्माण का आग्रह किया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी इस दौरान नाहन में भी हेलीपैड निर्माण की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा - आपके विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड है। ऐसे में सदन में खूब ठहाके लगे।