फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा सत्र: सीएम की भाजपा विधायकों को कार्रवाई की चेतावनी, जयराम बोले- धमकियों से नहीं डरेगा विपक्ष

Wed, 18 Nov 2026 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना, ट्रांसफर माफिया और ट्रेजरी बंद होने के मुद्दों पर भाजपा विधायक विनोद कुमार के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें चेतावनी दी कि सदन में तथ्य और प्रमाण के साथ बात करें, झूठ बोलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा तपोवन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भ्रष्टाचार के आरोपों पर बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना, ट्रांसफर माफिया और ट्रेजरी बंद होने के मुद्दों पर भाजपा विधायक विनोद कुमार के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें चेतावनी दी कि सदन में तथ्य और प्रमाण के साथ बात करें, झूठ बोलने पर कार्रवाई होगी। इस पर जयराम ठाकुर भड़क गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री की धमकियों से डरने वाला नहीं है और जनता के मुद्दे उठाता रहेगा।

विज्ञापन


भाजपा विधायक विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ट्रांसफर माफिया सक्रिय है, ट्रेजरी में गड़बड़ियां हो रही हैं और उद्योगपति परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि स्क्रैप माफिया मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और विधायकों के नाम लेकर उद्योगपतियों को धमका रहे हैं। भ्रष्टाचार, तबादलों और अन्य कामों के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। आरोपों पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यदि कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर पैसे मांग रहा है तो संबंधित व्यक्ति का नाम सामने लाया जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी के नाम पर वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेखुबेला सौर ऊर्जा परियोजना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले के दस्तावेज सदन में रखे गए हैं और सीबीआई जांच कर रही है।

जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी। सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण नहीं देगी। मुख्यमंत्री की चेतावनी पर जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन में झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरती रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते है। उन्होंने सुंदर सिंह का नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें