फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में भरे जाएंगे 786 पद, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Thu, 30 Aug 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 786  पदों को भरने जा रही है। विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा फार्मासिस्टों के पद भरे जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने यह जानकारी विधायक राकेश पठानिया की ओर से पूछे गए प्रश्न के उतर में दी। परमार ने बताया कि फार्मासिस्टों के 391 पद भरे जाने है। इसमें 173 पद कमीशन से भरे जाएंगे जबकि 218 पद बैच वाइच भरे जाने हैं।

इसी तरह रेडियोलॉजिस्ट के 135, आपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के 120, लैब एटेंडेंट के 129 पद और 11 पद ओफथैलमिक के भरे जाने हैं। उन्होंने कहा कि कई पदों को भरने के लिए कमीशन को पत्र भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा और आईजीएमसी में चल रही भारी रिक्तियां

परमार ने बताया कि आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के स्टाफ  के काफी पद खाली चल रहे हैं। अभी आईजीएमसी में टीचिंग फैकल्टी के 76 फ ीसदी, डाक्टर के 60 फ ीसदी, पैरा मेडिकल के 68 फ ीसदी और नर्सिंग के 65 फ ीसदी पद भरे हुए हैं।

इसी तरह टांडा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 76 फ ीसदी, डाक्टरों के 56 फीसदी पैरा मेडिकल के 52 फ ीसदी और नर्सिंग 71 फ ीसदी पद चल रहे हैं। खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया चली हुई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें