फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर बोले- वोट लेती है भाजपा, वायदे याद नहीं रखती

Tue, 07 Nov 2017 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता व कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे हिमाचल में सीएम का चेहरा बांटने में लगी हुई है। क्या भाजपा ने यह चेहरा पहले किसी डिब्बे में बंद कर रखा था। 
विज्ञापन




राज बब्बर सोमवार को भोरंज विधानसभा के शंभू ताल में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार के पक्ष में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि धूमल ने बतौर मुख्यमंत्री रहते भोरंज की जनता के लिए क्या किया। भाजपा केवल वोटरों का शिकार करती है और चुनावी वायदे भूल जाती है। 

मोदी ने सत्ता में आने से पहले 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, रोजगार तो मिला नहीं उल्टा महंगाई सातवें आसमान पर है। देश में हर रोज 3600 युवाओं को नौकरी चाहिए, लेकिन वर्तमान में 30 से 40 युवाओं को ही नौकरी मिल पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष के भीतर 19 बार रसोई गैस के दाम बढ़े

मोदी राज के तीन वर्ष के भीतर 19 बार रसोई गैस के दाम बढ़े हैं। मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी की शादी के दिन उनके घर पर सीबीआई और ईडी की रेड करवा दी।

झूठी घोषणाएं और वायदों का करेंगे भंडाफोड़ : खुर्शीद
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता हिमाचल चुनाव प्रचार में मोदी की झूठी घोषणाओं और वायदों को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। बीजेपी के झूठ का कांग्रेस कार्यकर्ता हर जगह भंडाफोड़ करेंगे। भोरंज का माहौल इस बार बदला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें