फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कांग्रेस नेताओं का ही हुआ विकास : शाहनवाज हुसैन

Thu, 02 Nov 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को डलहौजी विस क्षेत्र के डांड क्षेत्र में जनसभा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का नारा दिया है। एक दर्जन से अधिक राज्यों में भाजपा सरकार बन चुकी है। 
विज्ञापन


हिमाचल में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से मात्र पार्टी नेताओं का ही विकास हुआ है।  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उनके विधायकों और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे हैं। कोर्ट में उनके केस चल रहे हैं। 

भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्ट नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर वोट लेती है, भाजपा ऐसा नहीं करती। डलहौजी विस क्षेत्र में मात्र शिलान्यास ही हुए, कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार बनते ही एसपीओ और होमगार्डों के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। चंबा जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। कहा कि प्रेम कुमार धूमल को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वे पांच नवंबर को सलूणी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें