फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी हिमाचल में करेंगे तीन जनसभाएं, तय हुआ शेड्यूल

Sat, 04 Nov 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 नवंबर को हिमाचल में तीन चुनावी रैलियां करेंगे। हाईकमान की ओर से रैलियों का शेड्यूल तय हो गया है। पहली रैली 11.00 बजे पावंटा में होगी। दूसरी 1.15 बजे चंबा और तीसरी दोपहर बाद 3.00 बजे नगरोटा बगवां में होगी। 
विज्ञापन


सोनिया गांधी का हिमाचल चुनावी दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते राहुल गांधी एक दिन में तीन रैलियां करेंगे। पावंटा में यह रैली एमसी मैदान में होगी। चंबा जिले में यह रैली चंबा के चौगान और नगरोटा में गांधी मैदान में होनी तय हुई है। 

कांग्रेस पार्टी कार्यालय से रैली की तैयारियों को लेकर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों को सूचित कर दिया गया है। हिमाचल में राहुल गांधी की रैली को लेकर मंत्रियों में होड़ मची थी। अब इस पर विराम लग गया है। 
विज्ञापन


अकेले सीएम डटे हैं चुनाव प्रचार में
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अकेले चुनाव प्रचार में डटे हैं। वह प्रतिदिन 5 से 6 ग्राम सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का दौरा रद्द माना जा रहा है। इसके चलते राहुल गांधी की रैलियों का स्थान फाइनल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें