फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन होगी राहुल गांधी की जनसभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे शिंदे

Thu, 02 Nov 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को चंबा में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। छह नवंबर को चौगान में राहुल गांधी की जनसभा है। शिंदे ने मंच से लेकर अन्य सभी तैयारियों को जायजा लिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी भी अपने समय में चंबा में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। राहुल गांधी भी प्रचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टिकट आवंटन में राजनीतिक परिवार को महत्व नहीं दिया है। 

जिन्हें टिकट दिया गया है, उन्होंने संगठन में काम किया है और जीतने का दम रखते हैं। तीन नए चेहरे मैदान में उतारे गए हैं। इनमें एक विस अध्यक्ष के बेटे हैं, जो लंबे समय से युवा कांग्रेस में कार्य कर रहे हैं। दूसरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। 
विज्ञापन


ये दो बार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। तीसरी स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी हैं, जो जिला परिषद अध्यक्ष भी हैं। तीनों टिकट के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पांच साल में हिमाचल में अभूतपूर्व विकास करवाया है। 

वीरभद्र सिंह ने जो घोषणापत्र जारी किया है, उसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। गरीब, युवा और बेरोजगार से लेकर आम आदमी को भी तवज्जो दी गई है। इस दौरान कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें