फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी दौराः 5 दानवों से छुटकारा- पढ़ाई, कमाई, दवाई का दिया वास्ता

Fri, 03 Nov 2017 11:52 AM IST
सुनील चड्ढा/संजय भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला/धौलाकुआं (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता का रास्ता दिखाने वाले सूबे के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के रैहन से अपनी पहली चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रहे। उन्होंने स्थानीय मुद्दों सहित पूर्व सैनिक, महिला और युवा वोट बैंक को साधने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पीएम ने पांच दानवों के मंत्र से चुनावी शंखनाद किया। मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सहित ड्रग्स-वन-खनन-टेंडर-ट्रांसफर माफिया पर वीरभद्र सिंह को घेरा। 

मोदी ने कांगड़ा जिला के स्वतंत्रता सेनानी वजीर राम सिंह पठानिया और हिमाचल के शहीदों का बार बार जिक्र किया। अपनी कोख से वीर सपूत पैदा करने और ड्रग्स माफिया की जकड़ में बच्चों का भविष्य बर्बाद होने की बात कर मोदी ने महिला वोट बैंक पर भावनात्मक अस्त्र छोड़ा। 
विज्ञापन


इन भावनाओं का वास्ता देकर मोदी ने महिलाओं से पुरुषों के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। पंजाब सीमा से सटे इलाके में रैली के दौरान मोदी ने ड्रग्स माफिया का राग छेड़कर युवाओं को लुभाने की कोशिश की। गुड़िया केस पर भी मोदी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को घेरा।

नड्डा को ढूंढती रहीं निगाहें

पूरे चुनाव में सियासत की धुरी बने रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जब मोदी की हिमाचल में पहली चुनावी रैली में नहीं दिखे तो चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। भाषण में मोदी ने सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल और कांगड़ा में भाजपा के पुरोधा शांता कुमार की तारीफों के पुल बांधकर राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश की।  

नाराज नेताओं को साधा   
मोदी ने भाषण से पहले ही टिकट आवंटन के दौरान नाराज चल रहे नेताओं को साधने की कोशिश की। मोदी ने मंच से संजय गुलेरिया, रणवीर सिंह निक्का, निर्मल प्रसाद, मनोहर धीमान का नाम लेकर बगावत को बेअसर करने की कोशिश की।

पहली रैली में चंबा-कांगड़ा को लुभाया मोदी ने 
रैहन रैली में मंच पर चंबा जिले के डलहौजी, चुराह, चंबा और कांगड़ा के चार विस क्षेत्रों जवाली, फतेहुपर, इंदौरा, नूरपुर के भाजपा प्रत्याशियों को एक मंच पर लाकर उनके लिए जनता से समर्थन मांगा। मोदी ने एक रैली में हिमाचल के प्रवेश द्वार से सटे 7 विधानसभा क्षेत्रों के वोटरों को लुभाने की कोशिश की।
विज्ञापन

धौलाकुआं मैदान में खेला डेवलेपमेंट कार्ड

कांगड़ा में रैहन के बाद पीएम मोदी ने सिरमौर जिले के धौलाकुआं मैदान में डेवलेपमेंट कार्ड खेला। करीब 49 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने हर वर्ग को रिझाने की कोशिश की। आईआईएम से शुरू किए अपने भाषण में पीएम ने हिमाचल में पर्यटन, औद्योगिक, कृषि को आधार बनाकर विकास की नई नींव रखने का भरोसा दिलाया।

बच्चों की पढ़ाई, युवाओं की कमाई और बुजुर्गों की दवाई का जिक्र कर मोदी ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों की दुखती रग पर हाथ रखा। हिमाचल को वीरभूमि की संज्ञा देकर सैनिकों का सम्मान किया। मोदी ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तो कांग्रेस के तमाम नेताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला भी बोला। 


दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिरमौर से धूमल को मुख्यमंत्री को चेहरा घोषित किया था, इसी जिले की धरा पर धूमल की बतौर सीएम ब्रांडिंग करने से पीएम पीछे नहीं हटे। उन्होंने धूमल की तारीफों के पुल बांधे। कहा कि शांता की पहचान पानी वाले सीएम के रूप में हुई।

धूमल ने हिमाचल को पर्यटन के रूप में खींचा। शिक्षा के स्वर्णिम विकास के लिए भी धूमल सरकार जानी गई है। हिमाचल पूरे भारत का सबसे बढ़िया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। सीएम वीरभद्र पर तंज कसते हुए पीएम ने लोगों से नारे लगवाए कि वीरभद्र की पहचान किस चीज के लिए हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें